- कैबिनेट मंत्री ने किया एसोसिएशन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन
- कैबिनेट मंत्री सपंतिया उइके ने की ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन की सराहना
मंडला महावीर न्यूज 29. कैबिनेट मंत्री सपंतिया उइके ने ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन का वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। कार्यक्रम का आयोजन ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष नारायणगंज के बबलिया संकुल में पदस्थ डीके सिंगौर और जिलाध्यक्ष महिला विंग श्रीमती मीना साहू, जिलाध्यक्ष दिलीप मरावी के नेतृत्व में ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन का वार्षिक कैलेंडर 2025 का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताया गया कि कैबिनेट मंत्री सपंतिया उइके ने ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन की गतिविधियों की सराहना करते हुए संगठन के कार्यों को महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहां कि एसोसिएशन के वार्षिक कैलेंडर में एसोसिएशन की तमाम गतिविधियां समाहित रहती है। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला शिक्षक कर्मचारियों, अधिकारियों का सम्मान, शिक्षक दिवस पर आयोजित उत्कृष्ठ शिक्षकों का सम्मान, सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान, बच्चों को स्वेटर वितरण, मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए किए गए प्रयास, शिक्षकों की मांगे, समस्याओं विशेषकर ओपीएस के संबंध में एसोसिएशन के द्वारा किए गए प्रयासों का सचित्र उल्लेख रहता है।
कार्यक्रम में विपिन अग्रवाल, संदीप कछवाहा, दीपेश पटेल, दुर्गेश पटेल, भजन गवले, लोक सिंह पदम, भागवत सिंगौर, कमलेश मरावी, हेम सिंह परस्ते, रामायण मिश्रा, प्रफुल्ल डोंगरे, उमेश यादव, सरिता मरावी, मानकली मालगाम और मीना साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने संगठन के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए शिक्षकों के कल्याण के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस मौके पर ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मंत्री महोदया का आभार व्यक्त किया और संगठन की आगामी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।