अज्ञात तस्करों ने मशीन से काट दिए 11 सागौन के पेड़

  • अज्ञात तस्करों ने मशीन से काट दिए 11 सागौन के पेड़
  • वन विभाग कर रही तस्करों की तालाश
  • सागौन के पेड़ों को पहुंचाया रसोईयादोना डिपो

मंडला महावीर न्यूज 29. पूरी दुनिया पर्यावरण संरक्षण के लिए पहल कर रही है, वही दूसरी और लोग जंगलों की अंधाधुंध कटाई करने से बाज नहीं आ रहे है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़, पौधे लगाने का अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे लोगों को शुद्ध हवा, ऑक्सीजन मिल सके। लोगों को कोरोना काल जैसी स्थिति का सामना ना करना पड़े, लेकिन वन तस्करों की निगाहें इन हरे भरे जंगलों पर टिकी हुई है। आए दिन जिले में हरे भरे पेड़ काटने के मामले सामने आ रहे है। लेकिन विभाग इन मामलों में सख्ती नहीं बरत रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा होता है कि वनों की सुरक्षा में सरकार लाखों रुपये खर्च कर रही है। बावजूद इसके तस्कर हरे भरे जंगल से बेसकीमती पेड़ काट रहे है।

जानकारी अनुसार मंडला से निवास मार्ग में बकौरी डिपो क्षेत्र के बकौरी और खारी के बीच लगे जंगल से विगत दिवस अज्ञात तस्करों ने मशीन से सागौन के पेड़ काटने की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात तस्करों ने सागौन के पेड़ अंधेरे का फायदा उठाते हुए मशीन से काटे, लेकिन सुबह हो जाने के कारण तस्करों ने सागौन के पेड़ों को वहां से नहीं ले गए। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने संबंधित वन विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर वन अमला पहुंचा और जंगल से काटे गए सागौन के पेड़ों को सुरक्षित डिपो पहुंचा दिया गया। अज्ञात तस्करों की पतासाजी वन विभाग द्वारा की जा रही है।

वन रक्षक नीरज पांडेय ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी सागौन के पेड़ काटने की घटना की जांच कर रहे है और तस्करों की पतासाजी के लिए पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया गया कि घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई है और जंगल में गश्त बढ़ा दी गई है। इस घटना के संबंध में वन विभाग ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें इस तरह की किसी भी घटना के बारे में जानकारी मिलती है, तो वे तत्काल वन विभाग को सूचित करें।

11 सागौन के पेड़ का किया कत्ल 

बताया गया कि मंडला जिले के ग्राम बकोरी और खारी के बीच बकोरी डिपो के अंतर्गत आने वाले जंगल में अंधाधुंध करीब 11 सागौन की अवैध कटाई अज्ञात तस्करों द्वारा कर दी गई। काटे गए सागौन के पेड़ की मोटाई करीब 100 सेंटीमीटर बताई जा रही है। अज्ञात तस्करों द्वारा करीब 11 सागौन के पेड़ों को काटकर ले जाने के लिए जंगल में ही रख दिए थे। यह घटना विगत दिवस शनिवार रात्रि की बताई जा रही है। सागौन के पेड़ काटे जाने की खबर लगते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया और अज्ञात तस्करों की पतासाजी शुरू कर दी। फिलहाल इस मामले में वन विभाग द्वारा अज्ञात तस्करों की पतासाजी कर रही है। ये तस्कर अभी वन विभाग की पकड़ से दूर है।

डिपो कार्यालय के नजदीक की घटना 

बताया गया कि आरोपी वन विभाग की गिरफ्तर से दूर है। वन विभाग ने अवैध सागौन की लकड़ी को जप्त कर आरोपी की तलाश कर रही है। जिस स्थान पर इतनी बड़ी मात्रा में सागौन के पेड़ों की कटाई की गई है, वह वन डिपो कार्यालय से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर है। इतना ही नहीं सड़क के किनारे लगे जंगल में इतने बड़े पैमाने में सागौन की पेड़ों की कटाई बेखौफ मशीन द्वारा कर दी गई और वन अमले को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। तस्कर इन सागौन के पेड़ों को ले जाने के फिराक में थे, लेकिन इन काटे हुए पेड़ों को ले जाने में तस्कर सफल नहीं हो सके। इन काटे हुए करीब 11 सागौनों की कीमत लाखों में बताई जा रही है।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles