पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर में मंडला तीसरे नंबर पर

  • पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर में मंडला तीसरे नंबर पर
  • जिला का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री, दिन भर चली शीतलहर

मंडला महावीर न्यूज 29. जिले में ठंड अपने शबाव पर है। कड़कड़ाती ठंड के साथ कोहरे की धुंध भी छा रही है। शुक्रवार सुबह करीब 08 बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद धीरे-धीरे कोहरा छटने लगा, करीब 9 बजे कोहरे की धुंध साफ हुई, जिसके बाद सूर्य ने अपनी प्रचण्डता के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज की। वहीं अल सुबह कोहरे के बीच में वाहन चालकों को अपने वाहन की लाईट जलानी पड़ी। मंडला मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में मंडला तीसरे नंबर पर है। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री, शहडोल में 2.8 डिग्री और तीसरे नंबर में मंडला जिला ठंड की आगोश में रहा। जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। वहीं प्रदेश के शहडोल और मंडला में शीत लहर का प्रभाव दिनभर रहा।

बताया गया कि पश्चिम विक्षोभ का असर न्यूनतम तापमान में दिख रहा है। जहां दक्षिण पूर्वी ईरान एवं निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी से 9.4 किमी की ऊंचाई के बीच चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण पश्चिमी राजस्थान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इसके साथ ही पश्चिमोत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 250 किमी प्रति घंटा की गति से उपोष्ण जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही है।




 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles