- मतदान एक आवश्यक कर्तव्य है-प्रो. शरद
- गर्ल्स कॉलेज में साक्षरता क्लब की बैठक आयोजित
मंडला महावीर न्यूज 29. शासकीय जेएमसी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य एवं संरक्षक प्रो डॉ शरद नारायण खरे द्वारा साक्षरता क्लब की बैठक ली गई। जिसमें नोडल अधिकारी डॉ अंजली पंड्या उपस्थिति रही। प्राचार्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान अधिकार होते हुए भी एक आवश्यक कर्तव्य है, जिसको करना हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य होता है। उन्होंने सभी पात्र छात्राओं को वोटर लिस्ट में दर्ज होकर मतदाता परिचय पत्र बनवाने के लिए उन्हें प्रेरित करने का संदेश दिया। बैठक में नोडल अधिकारी ने भी मार्गदर्शन दिया।
- मतदान जिम्मेदारी है, बड़ी समझदारी है-प्रो.शरद नारायण खरे
- गर्ल्स कॉलेज में रंगोली बनाकर दिया मतदान का संदेश
मंडला महावीर न्यूज 29. शासकीय जेएमसी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य एवं संरक्षक प्रो डॉ शरद नारायण खरे के मार्गदर्शन व नोडल अधिकारी डॉ अंजली पंड्या के संयोजन में छात्राओं ने रंगोली बनाकर आवश्यक मतदान का संदेश दिया। प्राचार्य प्रो. डॉ. शरद ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहां कि मतदान अधिकार होते हुए भी एक आवश्यक कर्तव्य है, जिसको करना हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य होता है। उन्होंने सभी पात्र छात्राओं को वोटर लिस्ट में दर्ज होकर मतदाता परिचय पत्र बनाने के लिए उन्हें प्रेरित करने का संदेश दिया। नोडल अधिकारी ने भी मार्गदर्शन दिया। रंगोली की कला में एक राष्ट्रीय संदश के प्रसारण की सभी ने तारीफ की।