- चौकी मनेरी पुलिस ने किया स्थायी वारंटी को गिरफ्तार
- अलग अलग धाआरों के तहत महिला पर था अपराध पंजीबद्ध
मंडला महावीर न्यूज 29. बीजाडांडी थाना अंतर्गत पुलिस चौकी मनेरी पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस निवास और थाना प्रभारी बीजाडाडी के मार्गदर्शन में चौकी मनेरी प्रभारी उप निरीक्षक कुंवर बिसेन द्वारा स्थाई वारंटी को पकडऩे के लिए टीम गठित की गई।
जानकारी अनुसार चौकी मनेरी अलग धाराओं के तहत एक महिला पर अपराध पंजीबद्ध था। निवास न्यायालय से जारी फरार स्थाई वारंटी कमलिया बाई पति श्यामलाल सोयाम 32 वर्ष निवासी मनेरी को धनवंती नगर जिला जबलपुर से गिरफ्तार किया गया है। फरार वारंटी को माननीय न्यायालय निवास में पेश किया गया। स्थाई वारंट की तामीली करने में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कुंवर बिसेन, सहायक उप निरीाक मनोज सेन, प्रधान आरक्षक अभिषेक मिश्रा, नारायण उइके, आरक्षक अनुपम तिवारी, आनंद, महिला आरक्षक रुपवती, बीना जादौन के साथ सायबर सेल के सूर्यचंद्र बघेल की विशेष भूमिका रही।
रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे