नवांकुर संस्था ने रुझनी नदी में किया श्रमदान व बोरी बंधान

  • नवांकुर संस्था ने रुझनी नदी में किया श्रमदान व बोरी बंधान

मंडला महावीर न्यूज 29. मप्र जन अभियान परिषद मंडला के जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी, ब्लॉक समन्वयक संतोष कुमार झारिया के निर्देशन में पोषित सेक्टर क्रमांक 02 पिंडरई की चयनित नवांकुर संस्था जनकल्याण शिक्षा सेवा एवं विकास समिति मक्के द्वारा ग्राम पंचायत छतरवाड़ा की रुझनी नदी के कोहा घाट की साफ-सफाई कर बोरी बंधान किया।

बताया गया कि प्राकृतिक जल स्रोतों को पुनर्जीवन व संरक्षण के लिए बारहमासी पानी की उपलब्धता बनी रहे, जिससे ग्रामीणों को फसलों की सिंचाई, दैनिक उपयोग, पशुओं को वर्ष भर पानी इससे मिलता रहे। जिसके लिए जल संरक्षण करते हुए श्रमदान कर बोरी बंधान किया गया। नदी, नालो के जल स्रोतों को बचाये रखने के लिए नदी को स्वच्छ व निर्मल रखने पर चर्चा की गई। गांव में पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए जन समुदाय को जल-जीवन मिशन के महत्व व पानी को संरक्षित करने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में पिंडरई से नवांकुर संस्था जनकल्याण शिक्षा सेवा एवं विकास समिति मक्के से सचिव संतोष कुमार भांवरें, कार्यक्रम समन्वयक ईश्वर प्रसाद भाँवरें, प्रहलाद भाँवरें, सुभाष बंशकार, विनय तिवारी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति छतरवाड़ा से सचिव प्रेम सिंह धुर्वे, दुर्गेश मर्सकोले, मनीष वरकड़े, विजयकांत वरकड़े, सुजीत मसराम, पटवारी रामकुमार झारिया, समाजसेवी विकास पटेल, जसवंत परते, ग्राम ओहनी से समिति अध्यक्ष ग्यारसी इनवाती, सचिव संगीता मिश्रा, बीएसडब्ल्यू छात्रा संध्या धुर्वे, मासूम धुर्वे, शिवानी, ग्राम की स्वयं सहायता समूहों की दीदी सेवकली परते, रामबाई यादव व ग्राम के समाजसेवियों का सराहनी सहयोग रहा।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles