- पेसा एक्ट कार्यो की उपलब्धियों के साथ बताई आने वाली समस्या
- राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य से जनजातीय विषय पर पेसा एक्ट जिला समन्वयक ने की चर्चा
मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले के पेसा एक्ट जिला समन्वयक सोमेंद्र कुमार कुशराम अनुसूचित जनजाति आयोग कार्यालय नई दिल्ली पहुंच कर अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य से मुलाकात कर जिले में चल रहे पेसा एक्ट योजना पर विस्तार से चर्चा की।
जिला समन्वयक सोमेन्द्र ने बताया कि पेसा एक्ट अधिनियम अंतर्गत संचालित पेसा कार्यों को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर्य से साझा किया। उन्हें पेसा कार्यो की जानकारी देते हुए बताया कि मंडला जिला में पेसा एक्ट ग्राम सभा के गठन, पैसा एक्ट का उद्देश्य जल, जंगल जमीन और सदियों से चली आ रही रूढ़ी प्रथा, संस्कृति और परंपराओं की सुरक्षा करने के लिए जमीनी स्तर पर विकासखंड समन्वयक एवं मोबिइलाइजर द्वारा कार्य किया जा रहा है।
जिले में संचालित पेसा एक्ट के तहत कार्यो की उपलब्धियों को अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य एवं उनके सचिव प्रकाश उईके के समक्ष रखा गया। इसके साथ ही वन अधिकार कानून, नवीन ग्राम सभा, पेसा एक्ट एवं जनजातीय क्षेत्र के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही उनके समक्ष जिले में पेसा एक्ट के तहत किये गए कार्यो की उपलब्धियों रखते हुए इसके क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया।