अज्ञात बाईक सवार ने दो छात्राओं को किया घायल

  • अज्ञात बाईक सवार ने दो छात्राओं को किया घायल
  • निवास स्थित तालाब के पास की घटना
  • एक छात्रा जबलपुर मेडिकल रैफर

मंडला महावीर न्यूज 29. विकासखंड निवास मुख्यालय के नजदीक तालाब के पास दो बाईक की टक्कर में दो स्कूली छात्रा घायल हो गई। हादसे में एक छात्रा गंभीर घायल हुई, जिसके तत्काल जबलपुर रैफर किया गया। घटना की जानकारी स्थानीय निवास पुलिस को दी गई।

जानकारी अनुसार निवास नगर में तालाब के पास एक अज्ञात बाईक सवार ने दूसरे बाईक सवार जिसमें दो स्कूली छात्राएं बैठी थी, उस बाईक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात बाईक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे में दो स्कूली छात्रा घायल हुई है जिन्हें निवास सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घायल छात्राओं में एक की हालत गंभीर थी, जिसे चिकित्सक ने जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी दी गई।

बताया गया कि नंदनी चक्रवर्ती पिता गोविंद 16 वर्ष, किरण चक्रवर्ती पिता सुरेंद्र 18 वर्ष निवास के शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल की छात्रा हैं। दोनों छात्रा गुरूवार की दोपहर करीब तीन बजे स्कूल से अपने भाई के साथ बाइक में अपने गृह ग्राम मानिकपुर जा रही थी। इसी दौरान निवास नगर के तालाब के पास सामने से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने सामने से टक्कर मारकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी 108 एम्बुलेंस को दी गई। जानकारी मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को निवास सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे में दोनों स्कूली छात्राओं को चोटे आई थी, जिसमें छात्रा किरण की गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर मेडिकल रैफर कर दिया गया।


रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे


Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles