खेलो इंडिया में जिले की पांच बालिकाओं का चयन

  • खेलो इंडिया में जिले की पांच बालिकाओं का चयन
  • आज से होगी अस्मिता खेलो इंडिया खो-खो प्रतियोगिता

मंडला महावीर न्यूज 29. खेल एवं युवक कल्याण भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया योजना अंतर्गत अस्मिता खेलो इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन विशेष कर बालिकाओं के लिए किया जाता है। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष अस्मिता खेलो इंडिया (मध्य क्षेत्र) प्रतियोगिता का आयोजन आज 5 से 7 दिसंबर तक पाटन जबलपुर में आयोजित किया जा रहा है।

बताया गया कि इस प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश दल सब जूनियर एवं जूनियर बालिका की चयन स्पर्धा 30 नबंवर को संपन्न हुई। जिसमें मंडला जिले से मध्यप्रदेश सब जूनियर टीम में प्रांजल कुशराम एवं भारती पंद्रे एवं मध्यप्रदेश जूनियर टीम में राधिका उइके, वैशाली बैरागी एवं तनु यादव ने अपना स्थान मध्य प्रदेश टीम में सुनिश्चित किया।

प्रशिक्षक डॉक्टर आकाश खत्री ने बताया कि यह सभी खिलाड़ी विगत 4 वर्ष से जिला खो खो प्रशिक्षण केंद्र, पुलिस लाइन मैदान, मंडला प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, खिलाडिय़ों के चयन पर रविंद्र ठाकुर जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी, हैंडबॉल प्रशिक्षक सुश्री सोना दुबे, तीरंदाजी प्रशिक्षक जसवंत अहिरवार, शशांक मिश्रा, मोहन ठाकुर, पंकज उसराठे, त्रिलोक डोंगरे, करुणा, रामवती, उमेश नंदा, पुरुषोत्तम नेताम आदि एवं खेल प्रेमियो ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles