1 KG 473 ग्राम गांजा जप्त

  • अंजनिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे व्यक्ति को पकडा
  • पुलिस को देखकर थैला छुपाने का प्रयास
  • ग्राम अंजनिया नेशनल हाईवे 30 महिष्मति ढाबा के पास कार्रवाई 

मंडला महावीर न्यूज 29. अंजनिया पुलिस स्टाफ ने 29 नवंबर को ग्राम अंजनिया नेशनल हाईवे 30 महिष्मति ढाबा के पास मांद-अहमदपुर चौराहे में वाहनो की चैकिंग व मोटर व्हीकल एक्ट की चालानी कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम अहमदपुर-बंजी की ओर से एक व्यक्ति अंजनिया की ओर पैदल-पैदल हाथ में थैला लिए आता दिखा पुलिस को देखकर थैला छुपाने का प्रयास किया। उक्त व्यक्ति को समक्ष गवाहान चैक करने पर थैला में मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिसका तौल कराने पर एक किलो 473 ग्राम गांजा कीमती 15 हजार पाया गया।

उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम खेमराज भांवरे पिता राजकुमार भांवरे उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम करियागांव चौंकी अंजनिया थाना बम्हनी का होना बताया। आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा कब्जे में रखा पाये जाने पर समक्ष गवाहान जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय पेश किया जाना है। आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पाण्डेय थाना बम्हनी के निर्देशन पर चौकी प्रभारी अंजनिया उनिक्षक लाखन सिंह राजपूत, सउनि अशोक चौधरी, आर. कीर्ति कुमार, विलेन्द्र नायक, सुनील सिंह, अंचल बघेल द्वारा की गई है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles