प्रो. शरद नारायण को मिला काव्य महारथी 2024 सम्मान

  • प्रो. शरद नारायण को मिला काव्य महारथी 2024 सम्मान

मंडला महावीर न्यूज 29. दीर्घकालीन स्तरीय सृजन के आधार पर प्रो डॉ शरदनारायण खरे को काव्य महारथी-2024 के लिए चयनित कर प्रतिभा मेडल, प्रशस्ति पत्र व साहित्य प्रदान कर इस सम्मान से अलंकृत किया है। प्रोफेसर डॉ. शरद नारायण खरे विगत 50 वर्षों से साहित्य साधना कर रहे हैं। उनकी अनेक कृतियां प्रकाशित हैं। वे रेडियो, टीवी चैनलों सहित देश भर के मंचों से कविता पाठ करते रहते हैं।

उन्हें मप्र साहित्य अकादमी सहित अनेक पुरस्कार, सम्मान हासिल हो चुके हैं। इतिहास के प्राध्यापक होने के साथ ही वे शिक्षाविद् प्राचार्य हैं। कुशल वक्ता, विचारक व ऊर्जावान व्यक्ति व मंच संचालक के साथ उत्कृष्ट हास्य कवि भी हैं। वे लगातार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत हो रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles