जबलपुर के पहलवान अक्षय बने ईनामी दंगल के विजेता

  • जबलपुर के पहलवान अक्षय बने ईनामी दंगल के विजेता
  • नारायणगंज में जिले का सबसे बड़ा ईनामी दंगल
  • मंडला, बालाघाट, सिवनी, जबलपुर समेत पूरे महाकौशल व अन्य प्रदेश के पहलवान हुए शामिल

मंडला महावीर न्यूज 29. 67 वर्षों से लगातार चलती आ रहा दुर्गा व्यायाम शाला का विशाल ईनामी दंगल नारायणगंज के मंगल भवन ग्राउंड में आयोजित किया गया। दंगल में प्रथम इनाम स्वर्गीय कैलाश सोनी की स्मृति में उनके पुत्र विकास विपिन आकाश अमन सोनी द्वारा 11 हजार रुपए की राशि, द्वितीय पुरस्कार स्वर्गीय श्रीराम रतन पटेल की स्मृति में उनके पुत्र गणेश पटेल, सोमनाथ पटेल के द्वारा 8 हजार रूपए एवं तृतीय पुरस्कार स्वर्गीय हुकुमचंद नागेश्वर की स्मृति में उनके पुत्र दीपक नागेश्वर द्वारा 6 हजार 500 रूपए रखा गया था।

प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय वर्ग में 40 दावेदारों ने दावेदारी की एवं तृतीय वर्ग ने 60 दावेदारों ने दावेदारी की थी। दोपहर 12 बजे से प्रारंभ दंगल रात्रि 2 बजे तक चलता रहा। आयोजित दंगल में मंडला, सिवनी, जबलपुर, कटनी, मैहर, चित्रकूट एवं हरियाणा से भी पहलवानो ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रथम वर्ग में अक्षय पहलवान सांई सेंटर जबलपुर, द्वितीय वर्ग में नारायणगंज दुर्गा व्यायम शाला के शेरे मंडला सुदर्शन पहलवान और तृतीय वर्ग में चित्रकूट से आए धरम पहलवान ने बाजी मारी। समिति के सदस्यों द्वारा तीनों पहलवानों को सम्मानित कर उन्हें इनाम की राशि प्रदान की।


इस ईनामी दंगल में पुरूष और महिला पहलवानों ने भाग लिया। महिला पहलवानों ने इस दंगल में भाग लेकर एक नई पहचान बनाई। दंगल में बाहर से आए हुए सभी पहलवान एवं विधायक चैन सिंह बरकडे द्वारा जीते हुए पहलवानों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान टिकरिया पुलिस द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। टिकरिया थाना प्रभारी भी दंगल में मौजूद रहे। आयोजित दंगल देर रात्रि तक चलता रहा। दुर्गा व्यायाम शाला ने बाहर से आए हुए सभी पहलवानों के लिए ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था भी की।

इस अवसर में पिछले बार की तरह इस वर्ष भी मंगलयान यूनिवर्सिटी द्वारा पुरस्कार वितरण कर खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन किया गया। इस मौके में मध्यप्रदेश भारतीय शैली कुश्ती संघ के पदाधिकारियों द्वारा दुर्गा व्यायाम शाला के समस्त खलीफाओं का सम्मान किया गया। दुर्गा व्यायाम शाला के अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर ने मध्यप्रदेश भारतीय शैली कुश्ती संघ के संस्थापक, अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।


Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles