किशोर किशोरियों को कराई खेल गतिविधि, निकाली रैली

  • किशोर किशोरियों को कराई खेल गतिविधि, निकाली रैली
  • कूड़ा मैली चारगांव में किशोर का शोर कार्यक्रम आयोजित

मंडला महावीर न्यूज 29. विकासखण्ड नारायणगंज के ग्राम कूड़ा मैली चारगांव में किशोर का शोर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम की सरपंच द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर शुरू किया। बताया गया कि किशोर का शोर कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए किशोर किशोरियों के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी विस्तार से दी गई। इसके साथ ही जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ रैली अतिथि स्वागत गीत एंथम आस्क चैट बोर्ड के माध्यम से की गई।

आयोजित किशोर का शोर कार्यक्रम में आशा सहयोगिनी एवं ग्राम की आशा कार्यकर्ता और आरकेएसके काउंसलर और ग्राम के नागरिक उपस्थित रहे। इसके साथ ही किशोर का शोर कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर किशोरियों को खेल गतिविधि कराई गई। इस दौरान पोषण एवं उमंग हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई एवं चैट बोर्ड के बारे में बताया गया और अगले माह में होने वाले किशोर का शोर कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इसकी तैयारी करने के लिए कहा गया, जिससे यह कार्यक्रम और बेहतर किया जा सके।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles