भोपाल में 17 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन की तैयारी

संगठन की सक्रियता और कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण पर दिया जोर

  • भोपाल में 17 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन की तैयारी
  • राज्य कर्मचारी संगठन की 25 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से हुई चर्चा

मंडला महावीर न्यूज 29. मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संगठन की बैठक जिला कार्यालय में आहूत की गई। जिसमें विशिष्ट अतिथियों के रूप में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व जबलपुर संभाग प्रभारी प्रदीप रिछारिया, प्रदेश मंत्री रजनीश विश्वकर्मा तथा संभागीय उपाध्यक्ष शरद मेश्राम उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धरम सिंह धुर्वे ने की। बैठक में आगामी 17 तारीख को भोपाल के अंबेडकर पार्क में होने वाले प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

जिला अध्यक्ष ने जिले से अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारी साथियों को भोपाल जाने के लिए आश्वासन दिया गया। रजनीश विश्वकर्मा एवं प्रदेश उपाध्याय प्रदीप रिछारिया ने संगठन की सक्रियता और अलग -अलग विभागों में कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण पर जोर दिया। संभागीय उपाध्यक्ष शरद मेश्राम ने सभी साथियों से सक्रीय रूप से आंदोलन और संगठनात्मक कार्य में भाग लेने की अपील की। इसके साथ ही 25 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला संगठन की ओर से डॉ एएच खान, शैलेश जायसवाल, विनीत परिहार, संजीव कुशराम ने अपने विचार रखे। एस पी रजक ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शरद मेश्राम ने किया। इस अवसर पर राजेश खरे, अनिल भोयर, आरबी पटेल, डीएस वरकड़े, लकेश कोरी, अमित मरकाम, शरद गुमाश्ता, केहर सैयाम, रंजीत व्यास, निधि सिंगोर, पुष्पा कोरचे, इतेष मिश्रा, अजीत धुर्वे, पुष्पलता सैयाम, रामकिशोर सैयाम, जेआर गजेंद्र, राजा राम रजक, रामेश्वररी भारती, दिलीप परत, अनिल मारको, कमलेश धुर्वे सहित संगठन के सदस्यों की उपस्थिति रही।


Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles