- देवी दर्शन को उमडऩेे लगे श्रृद्धालु
- सड़कों में दिखने लगा जन सैलाब
- आज होगी कालरात्रि की पूजा
मंडला महावीर न्यूज 29. शहर में मॉं दुर्गा की प्रतिमा भव्य पंडालों में स्थापित की गई है। जिन्हें रात्रि में विद्युत की रोशनी में ये पंडाल भक्तों के लिए आकर्षण का केन्द्र बने हुए है। देवी दर्शन के लिए श्रृद्धालु उमडनेे लग गए है। सड़कों में भीड़ बढ़ गई है। चारो तरफ रौनक है। एक से बढ़कर एक दुर्गा पंडाल की चर्चा भक्तों में होती है। जिन्हें देखने वे देर शाम होते ही निकल रहे है। इसके साथ ही भक्तगण पंडालों में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे है। शहर में जगह जगह दुर्गा प्रतिमा स्थापित है। माता को छटमी की पूजा अर्चना व श्रंृगार चढ़ाया गया। कुछ देवी मंदिरों में भक्तों ने माता को सोठ के लडू का प्रसाद चढ़ाया।
पंडालों व मंदिरों में शाम की आरती में भी भव्यता आने लगी।
प्रत्येक देवी पंडालों में लोगों की भीड़ आरती में एकत्र हो रही है। शाम की आरती की भव्यता में भक्त इतना भाव विभोर हो जाते है कि वे भाव खेलने से भी नहीं चूकते। अधिकतर देवी पंडालों में शाम की आरती में श्रृद्धालुओं को भाव खेलते देखा जा रहा है। दूसरी तरफ प्रत्येक दुर्गा पंडालों व मंदिरों में जस के आयोजन भी चल रहे है। दुर्गा समितियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। कृषि उपज मंडी और बड़ी खैरी में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा और प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। जहां दुर्गा जी की प्रतिमा की मनोहारी छबि को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते है। देवी प्रतिमाओं को देखकर लगता है। जैसे माता अपने भक्तों को स्नेह भरी नजरों से निहार रही है और उनके ऊपर आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद बरसा रही है। दुर्गा सप्तशती के पाठ प्रत्येक देवी पंडालों में प्रमुखता से किए जा रहे है।
बनाए गए है आकर्षक पंडाल
शहर में आकर्षक पंडालों में विराजी मॉं दुर्गा व परिसर में विद्युत छंटा को देखने भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। शहर में अनेकों पंडाल बनाए गए है जो आकर्षण का केंद्र है, जिले में सभी जगह एक से बढ़कर एक पंडाल बने हुए है जो ग्रामीण क्षेत्रों में भी बनाए गए है। शहर की कृषि उपज मंडी, बड़ी खैरी, बस स्टैंड, पुराना स्टेंट बैंक, सिंहवाहिनी, शंकर नगर, झंडा चौक, व्यापारी संघ द्वारा सब्जी मंडी में, महाराजपुर बजरंग चौराहा समेत अनेकों जगह के पंडाल जन आकर्षण का केन्द्र बने हुए है। जहां लोग आराम से माता के दर्शन कर सकते है। समिति के लोगों ने बताया सबसे अधिक खर्च पंडालों पर ही आता है। कुछ पंडाल जिले के बाहर से आए हुए कारीगरों ने बनाया है जो कि बारिश से प्रतिमा व श्रृद्धालुओं को बचाते है।
आज होगी कालरात्रि की पूजा
प्रत्येक देवी पंडालों में मॉं कालरात्रि की पूजा अर्चना की जाएगी। माता कालरात्रि दुर्गा की सातवी शक्ति के रूप में जानी जाती है। जिनके शरीर का रंग घने अंधकार की तरह काला है। इनका भयानक रूप जिसमें सिर के बाल बिखरे हुए और गले में विद्युत की तरह चमकने वाली माला अंधकार मय स्थितियों का विनाश करने वाली शक्ति है। कालरात्रि काल से रबा करने वाली माता है। माता के तीन नेत्र ब्राम्हांड के सामान गोल है। सांसों से अग्नि निकलती है। माता गर्दभ की सवारी करती है। माता के ऊपर उठे दाहिने हाथ की वरमुद्रा भक्तों को वरदान देती है। दाहिने के तरफ नीचे वाला हाथ अभय मुद्रा में है। भक्तों को हमेशा निडर निर्भय रहना चाहिए। बायी तरफ की ऊपर वाले हाथ में लोहे का कांटा व एक हाथ में खड़क सुशोभित हो रहा है। मॉं का रूप भयंकर भले ही है लेकिन ये सदैव सुंभकरी माता कहलाती है। भक्तों को इनसे आंतकित नहीं होना चाहिए। इनके दर्शन से पुण्य की प्राऐित होती है। मॉं काल रात्रि की उपासना करने से ब्राम्हांड की सारी शक्तियों के दरवाजे खुल जाते है और असुरी शक्तियां माता के नाम के उच्चारण से कांप जाती है और भाग जाती है। माता की पूजा ग्रह बाधाओं को दूर करती है। अग्नि, जल, जन्तु, शस्त्रु और रात्रि का भय दूर होता है। माता कालरात्रि अपने भक्तों पर ममता बनाए रखती है।
नारायणगंज में माता के दर्शन और आरती में उमड़ रहे भक्त
- नारायणगंज बस स्टैंड में हरसिध्दि दुर्गोत्सव समिति द्वारा स्थापित मां काली
आदि शक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों के दर्शन उपासना भक्ति का महापर्व भक्तों द्वारा मनाया जा रहा है। नारायणगंज क्षेत्र भक्तीमय हो गया है। क्षेत्र के देवी माता मंदिर व शक्ति पीठ आस्था का केन्द्र बने हुए है। अल सुबह से माता के मंदिरों में जल ढारने का क्रम चल रहा है। नारायणगंज बस स्टैंड में हरसिध्दि दुर्गोत्सव समिति द्वारा माता महाकाली की प्रतिमा में स्थापित की गई है। प्रतिदिन भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। आरती के दौरान श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे हैं।
बताया गया कि नारायणगंज क्षेत्र के मां दुर्गा के पंडाल में रामायण पाठ, जस गायन, आरती, भजन सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम जारी हैं। इस पावन अवसर पर सच्चे मन से पूजा आराधना करने से देवी मन प्रसन्न होकर मनमंचित फल देती हैं। नारायणगंज के समीप बलाई नदी के किनारे मां बड़ी माई मंदिर में सुबह 4 से ही भक्तों भीड़ लग रही है। दर्शन के लिए भक्त देवी मंदिरों में पहुंच रहे है।