- रानी दुर्गावती से मिलती है वीरता, साहस एवं पराक्रम की प्रेरणा
- रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती पर विश्व हिंदू परिषद ने आयोजित किया विशाल कार्यक्रम
मंडला महावीर न्यूज 29. वीरांगना रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथियों के द्वारा रानी दुर्गावती एवं रानी अहिल्याबाई के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया। इसके बाद वीरांगनाओं की जीवन गाथा पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राशि पमनानी ने कहा कि रानी दुर्गावती के अदम्य साहस और वीरता से हर महिला को प्रेरणा लेनी चाहिए और महिलाओं के अंदर सभी शक्तियां मौजूद हैं। आज जरूरत है उनको पहचानने की, जिस प्रकार से रानी दुर्गावती ने मुगल शासन से सामना करके अपनी गढ़ की सुरक्षा के लिए अपनी वीरता दिखाई वह सभी साहस हर महिला के अंदर होना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह संगठन मंत्री विनायक राव ने कहा महिलाओं को वीरता के साथ आगे आना चाहिए। हमारे गोंडवाना राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती ने जिस प्रकार अपने गढ़ की सुरक्षा और दुश्मनों से युद्ध करते हुए अपनी वीरता का परिचय दिया, ऐसी ही वीरता का परिचय देने के लिए हर नारी को तैयार होना चाहिए।
रानी दुर्गावती ने अपने गोंडवाना राज्य की सुरक्षा के लिए प्राणों का आत्म उत्सर्ग किया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानने का प्रण लिया था, यही विचारधारा हर नारी में होना चाहिए। मंडला गोंडवाना क्षेत्र में वीरांगना रानी दुर्गावती एवं वीरांगना अहिल्याबाई होलकर के बलिदान हमारे लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी वरकड़े ने कहा कि आज बालिकाओं को शिक्षित करने की आवश्यकता है, महिलाओं को भी शिक्षा के लिए हमेशा जागृत रहते हुए दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए, शिक्षित वर्ग से ही समाज का उत्थान हो सकता है, कार्यक्रम में बालिका ने वीरांगना के ऊपर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष शक्ति क्षेतीजा ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन वंदना अवस्थी ने किया, इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहे।










