- मिट्टी से बना दिया मगरमच्छ, देखते ही रहे लोग
- मूर्ति कला प्रतियोगिता में प्रथम आए कृष्णा कछवाहा
मंडला महावीर न्यूज 29. कृष्ण कछवाहा पिता नरेश कछवाहा केंद्रीय विद्यालय कक्षा 11वीं का छात्र है। विगत दिवस मंडला सिवनी में आयोजित मूर्तिकला प्रतियोगिता में सहभागिता की। इस प्रतियोगिता के बाद रीजनल स्तर पर सहभागिता के लिए जबलपुर पहुंचे। जहां केंद्रीय विद्यालयों द्वारा आयोजित कला उत्सव प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मूर्तिकला प्रतियोगिता में भाग लिया।
बताया गया कि कला उत्सव प्रतियोगिता कोलेस्ट्रॉल लेवल में आयोजित हुई। जिसमें कृष्णा कछवाहा केंद्रीय विद्यालय मंडला कक्षा 11 वीं के छात्र ने मिट्टी कला प्रतियोगिता में अपने जौहर दिखाते हुए अपने हाथों से कृष्ण कछवाहा ने मगरमच्छ का हूबहू चित्रांकन बना दिया। इसे देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। कृष्ण की कला को सब देखते ही रह गए। मिट्टी के मगरमच्छ बनाते हुए कृष्ण ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित किया। सभी ने कृष्ण कछवाहा की इस प्रतिभा को देखकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।











