पृथ्वी को हरा भरा करने इंद्रा की नई पहल

  • पृथ्वी को हरा भरा करने इंद्रा की नई पहल
  • 200 फलदार पौधों की लगाई नर्सरी
  • पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को कर रही प्रेरित
  • मोबिलाइजर इंद्रा ने की जागरुकता से लोगों को मिलेगी छांव और पोषक तत्व

मंडला महावीर न्यूज 29. आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला की जनपत नारायणगंज की ग्राम पंचायत मझगांव में पैसा एक्ट के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। जिसमें पेसा एक्ट विकासखंड समन्वयक जितेंद्र धुर्वे एवं जिला समन्वयक सोमेन्द्र कुसराम के मार्गदर्शन व सहयोग से पेसा एक्ट मोबिलाइजर इंद्रा उइके के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए 200 पौधों की नर्सरी बनाई है। जिसमें पेसा एक्ट के माध्यम से मोबिलाईजर इंद्रा उइके द्वारा ग्राम के लोगों को पर्यावरण संरक्षण और उसकी सुरक्षा करने के साथ फलदार पौधो का रोपड़ करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान ग्राम के अलग-अलग स्थानों में पौधारोपण भी किया जा रहा है।

बताया गया कि ग्राम के लोगो को फलदार पौधों के रोपण के लिए जागरूक किया जा रहा है। मोबिलाइजर इंद्रा उइके ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके इसके साथ ही गर्मी के सीजन में फलदार पौधें आम, अमरूद, नीम, कटहल, जामुन, पीपल समेत अन्य के बीज संग्रहण किया गया था और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया गया। अब इन बीज संग्रहण के बाद इन्हें बारिश के सीजन में अंकुरित कर इन बीजों की नर्सरी बनाई गई है।

नर्सरी बनाकर लोगों को दिए पौधे 

इंद्रा ने बताया कि बीजों को अंकुरित कर बीजों की नर्सरी बनाई गई, जिसमें बीजों को जमीन पर लगाया। जिसके बाद धीरे धीरे पौधे बड़े हुए, और इन पौधों को पॉलिथिन में रखकर उससे नर्सरी का रूप दिया गया। इसके बाद मां के नाम एक पौधा रोपण ग्रामीणों के साथ किया गया। इसके साथ ही लोगो को पर्यावरण को सुरक्षित और उसके संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पौधारोपण कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच गर्जन सिंह भारतिया, सचिव वीरेंद्र बर्मन, जीआरएस पवन कुमार मरकाम के सहयोग से ग्राम के लोगों को बनाई गई नर्सरी में पौधों का वितरण किया गया। इसके साथ ही उन पौधों को सुरक्षित और संरक्षित करने का संकल्प भी दिलाया।

आमदनी के साथ मिलेगा पोषक तत्व 

इंद्रा ने बताया कि यदि लोग पौधों को सुरक्षित और संरक्षित करने का संकल्प पूरा करते है तो गर्मी के सीजन में लोगों को अधिक तापमान से बचाव मिलेगा। इसके साथ ही लोगों को गर्मी के सीजन में मौसमी फलों के बीज एकत्रित कर अपने खेतों और घर के आसपास लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। फलदार पौधों से लोगों को आर्थिक मदद से साथ शुद्ध वातावरण भी मिलेगा। फलदार पौधों से लोगों को इसके फल, फूल, लकड़ी से आमदनी होगी और वे अपनी आर्थिक स्थिति इससे बदल सकते है। इसके साथ ही इससे पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व भी मिलेगे। आयोजित कार्यक्रम पैसा एक्ट मोबिलाईजर इंद्रा उईके द्वारा लोगों को जागरूक करने चलाया जा रहा है। जिसमें पेसा एक्ट के ब्लाक समन्यवक और जिला समन्यवक का भी सहयोग मिल रहा है।


Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles