बोलेरो चोरी का मुख्य इनामी आरोपी गिरफ्तार

  • बोलेरो चोरी का मुख्य इनामी आरोपी गिरफ्तार
  • डेढ़ वर्ष से पुलिस को दे रहा था चकमा
  • बीजाडांडी थाना क्षेत्र में की थी चोरी, चौकी मनेरी पुलिस की कार्रवाई

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र चौकी मनेरी पुलिस को बोलेरो चोरी के एक मामले में करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस ने पूर्व में ही इस मामले में सागर जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी हुई बोलेरो का इंजन सहित, अलग अलग हिस्सों में अन्य पार्ट्स बरामद कर लिए थे।


बताया गया कि मामले का मुख्य आरोपी नय्यूम खान 57 वर्ष पिता खलिल खान फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। वहीं एसपी ने आरोपी पर इनाम भी घोषित कर रखा था। डेढ़ वर्ष के बाद अब पुलिस ने आरोपी नय्यूम खान को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
मनेरी चौकी प्रभारी ने मामले के विषय में बताया कि चौकी क्षेत्र से अप्रैल 2023 में बोलेरो क्रमाक एमपी 20 बीए 0139 चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई कर घटना में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया था। लेकिन घटना का मुख्य व सूत्रधार आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने फरार आरोपी नय्यूम खान को गिरफ्तार कर लिया और गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

इनकी रही विशेष भूमिका 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बीजाडांडी निरीक्षक अंतिम पवार, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक पुनीत बाजपेई, सहायक उप निरीक्षक कन्हैया लाल धारने, मनोज कुमार सेन, प्रधान आरक्षक अभिषेक मिश्रा, नारायण उइके, आरक्षक आंनद कोरी, अनुपम तिवारी, महिला आरक्षक प्रियंका मिश्रा, बीना जादौन, रुपवती उरेती, सैनिक योगेश पटेल साईबर सेल मंडला का उल्लेखनीय योगदान रहा।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles