- रेल चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
- आंगनवाडी के बच्चों को सहायिका पार करा रही थी रेल्वे लाईन
- आंगनवाडी जाते समय हुआ हादसा
- बच्चे के सिर में आई गंभीर चोट
मंडला महावीर न्यूज 29. गुरूवार को जिले के विकासखंड नैनपुर में एक बड़ा हादसा रेल चालक की सूझबूझ से टल गया। यदि रेल चालक से थोड़ी भी देरी हो जाती तो आंगनवाडी के नौनिहाल हादसे का शिकार हो जाते है। हालाकि ऐसा कुछ नहीं हुआ, सिर्फ एक बच्चे को सिर में चोट आई है। जिसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां बच्चे का उपचार किया जा रहा है।
जानकारी अनुसार गुरूवार को आंगनवाड़ी सहायिका खिलोना झारिया प्रतिदिन की तरह 7, 8 बच्चो को नैनपुर जबलपुर रेल्वे लाइन पार कराते हुए आंगनवाड़ी ले जा रही थी। उसी समय यात्री ट्रेन मेमो आ गई। जिससे आनन फानन में एक बच्चा रेल्वे ट्रेक को पार करते गिर गया। बाकी के सभी बच्चे सहायिका के साथ इसी पार रह गए। जिसके चलते एक बच्चे को सिर पर गहरी चोटे आई।
बताया गया कि ट्रेन चालक की सूझबूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया गया और हादसे को टाल दिया अन्यथा एक बड़ा हादसा हो जाता और एक मासूम अपनी जान से हाथ धो बैठता। घायल बालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉ ओपी सिसोदिया द्वारा सिर पर 8 टांके लगाकर उपचार किया गया। घायल बालक मो सफी पिता नईम मंसूरी है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओपी सिसोदिया ने बताया कि 24 घंटे के बाद सिटी स्कैन कराना पड़ेगा अभी दवाईयों के असर के चलते कुछ कहा जाना संभव नहीं है।









