- 59 नग सागौन की सिल्लियां जब्त
- सागौन की सिल्लियों को जप्त कर धनौरा नाका में रखा सुरक्षित
मंडला महावीर न्यूज 29. वार्ड क्रमांक 14 में सागौन की सिल्लियों को जब्त किया गया। ग्राम पंचायत अतरिया के ग्राम पायली में भी सागौन सिल्ली जब्त की गई। इसके बाद 3 अक्टूबर को वार्ड क्रमांक 2 के खेतो में 59 नग सिल्ली रखी होने की शिकायत विभाग के अधिकारियो को मुखबिर के द्वारा दी गई। अधिकारी के आदेशानुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी बम्हनी समान्य अजय कुमार बकोडे एंव वन परिक्षेत्र सहायक नैनपुर यशवंत सिंह माधवी अपने दल बल के साथ नैनपुर पहुंचे 59 नग सागौन की सिल्ली जब्त कर कार्रवाई की गई। जिसकी कीमत एक लाख रुपए के आसपास की बताई जा रही।
सम्पूर्ण कार्रवाई के बाद सागौन की सिल्लियों को जप्त कर धनौरा नाका में सुरक्षित रखा गया है। कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी बम्हनी समान्य अजय कुमार बकोडे एंव वन परिक्षेत्र सहायक नैनपुर यशवंत सिंह माधवी, एनएल भारतिय, सुधांशु तिवारी, शिवकुमार मरावी, ढिमरू लाल उईके एंव वन सुरक्षा श्रमिको की उपस्थिति रही।