युवक के साथ मारपीट, माथे में आई चोट

  • युवक के साथ मारपीट, माथे में आई चोट
  • नारायणंज के पदमी मलारा की घटना

मंडला महावीर न्यूज 29. विकासखंड नारायणंज के ग्राम पदमी मलारा में दो व्यक्तियों के बीच आपसी विवाद में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक व्यक्ति संतोष सिंगरौरे घायल हो गया। मारपीट, झगड़े के दौरान हुई हाथा पाई में संतोष के सिर में चोट आई है। जिसकी शिकायत नारायणगंज टिकरिया थाने में की गई।

बताया गया कि दो व्यक्तियों के बीच शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे हुए झगड़े में संतोष सिंगरौरे निवासी पदमी मलारा नारायणगंज चोटिल हो गया। थाने में शिकायत के बाद संतोष को एमएलसी कराने पुलिस कर्मी नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए। जहां घायल व्यक्ति का उपचार कर माथे में लगे घाव में टांके लगाए गए। टिकरिया पुलिस ने मारपीट के मामले में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

Leave a Comment