अग्रिवीर चयन परीक्षा में सफल होने दिया जाएगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

  • अग्रिवीर चयन परीक्षा में सफल होने दिया जाएगा नि:शुल्क प्रशिक्षण
  • प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस आरडी कॉलेज में अग्निपथ का शुभारंभ

मंडला महावीर न्यूज 29. प्रधानममंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला में जिला पंचायत सीईओ श्रेयांष कुमट के मुख्य आतिथ्य एवं मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में अग्निपथ का शुभारंभ किया गया। यह पायलट प्रोजेक्ट अग्निवीर नामक केन्द्र सरकार की भारतीय सेना को सशक्त एवं युवा सेना बनाने की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत प्रारंभ की गई है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य उन सभी युवाओं को अग्निवीर चयन परीक्षा में सफल होने के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए सोमेश मिश्रा के विजन का परिणाम है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से श्रेयांश कुमट द्वारा उपस्थित अग्निपथ चयनित विद्यार्थियों को किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के अचूक मंत्र प्रदान किये गये। अग्निपथ की रूपरेखा आरएस बरकड़े, प्राचार्य आईटीआई ने अपने उद्बोधन में रखी गई। डॉ.विजेन्द्र चौरसिया, प्राचार्य द्वारा अग्निवीर योजना की आवश्यकता की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. एसएस ज्योतिषी ने किया एवं डॉ. टीपी मिश्रा द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अग्निपथ में अध्यापन कार्य कराने वाले प्राध्यापक डॉ. बीएल झारिया, डॉ. रीनू शर्मा, अरविन्द ठाकुर, भावसिंह डावर, पॉलीटेक्नीक कॉलेज से अरविन्द गुप्ता, डॉ. अनिल गुप्ता, श्रीमती बिनिया वेनेट, डॉ. पीएल झारिया, डॉ. अर्जुन सिंह बघेल, डॉ. नवीन तेकाम उपिस्थत रहें।


Leave a Comment