- 06 माह में नारायणगंज ब्लाक को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य
- टीबी मुक्त विकासखण्ड के लिए नि:क्षय ब्लॉक नारायणगंज अभियान
- आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियोंं का आयोजन
मंडला महावीर न्यूज 29. राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत नारायणगंज विकासखंड को टीबी मुक्त बनाने अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। विगत दिवस केबीनेट मंत्री श्रीमति सम्पतिया उइके द्वारा योजना भवन मंडला में टीबी मुक्त विकासखण्ड के लिए नि:क्षय नारायणगंज अभियान का शुभारम्भ किया गया है। अभियान के तहत विकासखण्ड नारायणगंज को आगामी 06 माह में टीबी मुक्त किये जाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है।
बताया गया कि विगत दिवस नारायणगंज ब्लाक को टीबी मुक्त बनाने के लिए ब्लॉक नारायणगंज अंतर्गत उपयंत्री, सरपंच, सचिवों एवं रोजगार सहायकों को एक्टिव केस फाईडिंग का प्रशिक्षण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणगंज की अध्यक्षता में दिया गया। आयोजित प्रशिक्षण जनपद पंचायत सभागार नारायणगंज में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को ब्लॉक को टीबी मुक्त किये जाने के संबंध में विभिन्न प्रकार की जानकारियॉ दी गई।
प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को टीबी बीमारी के लक्षण, जॉच, उपचार, एसीएफ के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही आगामी 02 अक्टूबर से 06 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में टीबी की शपथ लिये जाने के लिए निर्देशित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आगामी 26 सितंबर को आंगनबाड़ी सुपरवाईजर, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं, 27 सितंबर को अध्यापकों, 30 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू व 07 अक्टूबर को समस्त आशा सहयोगिनी, आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कराया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर उक्त अभियान के तहत् 25 सितंबर से प्रचार-प्रसार गतिविधियॉं जैसे नारे लेखन, प्रभात फैरी, नुक्कड़ नाटक, चैपाल इत्यादि का क्रियान्वयन किया जाएगा।












