श्री गणेश की आरती, पूजा, उपासना करने पहुंचे महाराष्ट्रीयन

श्री झूलेलाल गणेशोत्सव समिति सुभाष वार्ड में किया गया महाराष्ट्रीयन मंडल के द्वारा आरती, पूजा, उपासना

  • श्री गणेश की आरती, पूजा, उपासना करने पहुंचे महाराष्ट्रीयन

मंडला महावीर न्यूज 29. श्री झूलेलाल गणेशोत्सव समिति सुभाष वार्ड मंडला द्वारा दस दिवसीय गणेशोत्सव में विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं जिसमें बड़ी संख्या में धर्म आस्था प्रेमी शामिल हो रहे हैं, शनिवार को महाराष्ट्रीयन मंडल द्वारा भगवान गणेश की उपासना की गई। आयोजन की शुरुआत में समिति के सदस्यों के द्वारा महाराष्ट्रीयन मंडल से आगंतुक सदस्यों का अभिनंदन के साथ का स्वागत समारोह किया गया। इसके बाद परंपरागत रूप से भगवान गणेश की स्तुति की गई।

महाराष्ट्रीयन मंडल द्वारा आरती, पूजा, दोहों का विधिवत वाचन किया गया और इस अवसर पर भगवान गणेश से सभी परिवारों की खुशहाली और सभी के स्वस्थ रहने की कामना की गई। आरती, पूजा, अरदास के साथ परंपरागत रूप से पल्लव पूजा की गई और जल अर्पण किया गया। भगवान गणेश को महाप्रसादी का भोग लगाया गया। समिति के सदस्यों के द्वारा महाराष्ट्रीयन मंडल के सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर धार्मिक आस्था गीतों पर सभी श्रद्धालु झूम उठे और स्तुति वंदना की, सभी ने मिलकर भगवान गणेश के जयकारे लगाए और अगले बरस तू जल्दी आ के साथ वंदना की। आयोजन में बड़ी संख्या में पुरुष महिला एवं बच्चे उपस्थित रहे, महिलाओं एवं बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को महाप्रसादी का वितरण किया गया।

Leave a Comment