76 हजार की अवैध शराब जब्त

  • 76 हजार की अवैध शराब जब्त
  • महुआ लाहन को मौके पर किया नष्ट
  • आबकारी बल मंडला द्वारा मदिरा के अवैध विक्रय पर की कार्रवाई

मंडला महावीर न्यूज 29. मदिरा के अवैध निर्माण, विक्रय करने वाले स्थानों पर आबकारी बल की दबिश की कार्यवाही की जा रही है। मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी रामजी पांडेय के मार्गदर्शन में मंडला वृत के क्षेत्र ग्राम दानीटोला, इमलीगोहान, ग्वारी फूलसागर में दबिश देकर अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई की है। अवैध मदिरा निर्माण वाले क्षेत्रों से करीब 70 डब्बे महुआ लहान जब्त किये गए। इसके साथ ही 45 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई। जप्त मदिरा एवं लहान की कुल कीमत 76 हजार 750 रूपए बताई गई है।

जानकारी अनुसार अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई में दो अड्डों पर कार्रवाई की गई। जिसमें आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। जप्त मदिरा लहान को घटना स्थल पर ही नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी आबकारी बल को देखकर घटना स्थल से भाग गए। वहीं फूलसागर में दबिश की कार्यवाही की गई जिसमें तलाशी के दौरान विदेशी मदिरा हंटर बियर 12 बोतल जप्त की गई, एवं 38 पाव मेकडोवेल्स नंबर 1 व्हिस्की,15 पाव एमडी रम, 35 पाव गोआ व्हिस्की जप्त की गई। जिसकी कीमत 18 हजार 960 रूपए बताई गई। अवैध शराब विक्रय के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक गिरिजा धुर्वे, सर्वेश नागवंशी, आबकारी आरक्षक दुर्जन कुलेश, हरे सिंह, राजेन्द्र खंडेलकर, बिहारी साहू, रघुनाथ उइके, सत्यपाल, शकुनतला, सैयाम, ऋषभ शुक्ला, महेश पटेल समेत हमराह,स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Comment