- कठिन त्याग, व्रत उपवास से मनाया जाता है पर्युषण पर्व
- निवास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा पर्युषण पर्व
मंडला महावीर न्यूज 29. निवास जैन समाज द्वारा 10 दिवसीय पर्व राज पर्युषण पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। कठिन त्याग और व्रत उपवास पद्धति से मनाए जाने वाले इस पर्व में मानव जीवन में दस गुणों क्रमश उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, सय्यम, तप, त्याग, आकिंचन और अंत में ब्रह्मचर्य का परिमार्जन करने के लिए व्रत उपवास रखने के साथ ही विशेष पूजा की जाती है। निवास आदिनाथ दिगंबर जैन समिति द्वारा पुराने जैन मंदिर में प्रात: कालीन पूजा करने के साथ ही सायं काल की आरती, प्रवचन व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे समाज के सभी सदस्यों द्वारा हिस्सेदारी की जा रही है।
रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे
Post Views: 294










