सर्पदंश से युवक की मौत

  • सर्पदंश से युवक की मौत
  • मोहगांव अंतर्गत ग्राम सुनटिकरी की घटना

मंडला महावीर न्यूज 29. विकासखंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम सुनटिकरी में सर्प दंश से एक युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि 11 वर्षीय नितिन कुमार वाटिया पिता देवकरन वाटिया निवासी ग्राम सुनटिकरी रविवार-सोमवार के रात्रि अपने घर पर सोया हुआ था।

तभी रात को लगभग 11-12 बजे के आसपास नितिन कुमार को सर्प ने काट दिया। नितिन ने सर्पदंश की जानकारी परिवार के लोगों को दी। 108 एम्बुलेंस को बुलाकार तत्काल एम्बुलेंस वाहन से नितिन को जिला चिकित्सालय इलाज के लिए भेज गया। जहां पर इलाज के दौरान नितिन ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पंचनानामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Leave a Comment