- मवई में आयोजित हुआ आरोग्य शिविर और पोषण माह
मंडला महावीर न्यूज 29. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई में एक दिवसीय आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत मवई श्रीमती मनीषा मरकाम रही। शिविर में सभी प्रकार की बीमारियों की जांच एवं उपचार विशेषज्ञ द्वारा किया गया। स्वास्थ्य शिविर में सभी विभागों का सहयोग रहा। इसके साथ ही महिला बाल विकास के द्वारा पोषण माह आयोजन किया गया।
जिसमें परियोजना अधिकारी ओंकार मेश्राम द्वारा पोषण मटका का प्रदर्शन, 6 माह के पूर्व सिर्फ मां का दूध, 6 माह के बाद बच्चे को ऊपरी आहार की शुरुआत पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत मवई मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकासखंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी स्टाफ का सहयोग रहा।
रिपोर्टर- संदीप श्रीवास, मवई
Post Views: 191











