- 16 वर्ष के बालक सत्यम की अद्भुत कला
- सत्यम ने बनाई गणपति बप्पा की मनमोह मूर्ति, चहुंओर हो रही प्रशंसा
मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले में हुनर की कमी नहीं है। जिले के हुनरमंद अपने हुनर से चारो दिशाओं में अपना जलवा बिखेर रहे है। हर क्षेत्र में प्रतिभाएं हीरे की तरह चमक रही है। ऐसे ही एक 16 वर्षीय युवा सत्यम अंजनिया निवासी है, जो अपनी माटी की कला से लोगों को अपनी ओर आकर्षिक कर रहे है। इनकी कला से लोग इनकी तारीफ करते थक नहीं रहे है।
जानकारी अनुसार देश भर में गणेश चतुर्थी की धूम आज से शुरू हो जाएगी। हर साल गणेश जी के भक्त उनके आने की तैयारी के लिए पहले से करने लगते है। आज गणपति बप्पा 10 दिनों के लिए अपने भक्तों के बीच आ जाएगे। इस दौरान पूरे देश में गणेशोत्सव मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष सोशल मीडिया में मिट्टी के गणपति बप्पा की अद्भुत मूर्तियां, फोटो, वीडियो के साथ वायरल हो रही है। इन सबके बीच जिले के अंजनिया ग्राम निवासी 16 वर्षीय युवा सत्यम झा ने अपने हाथों से मिट्टी के गणपति बप्पा की कुछ मूर्तियां बनाई है, जिसकी क्षेत्र में चहुंओर प्रशंसा हो रही है।
अपने दादा और पिता से सीखी कला
जब हमारी महावीर न्यूज 29 की टीम मिट्टी के गणपति देखने सत्यम पिता राकेश झा के घर अंजनिया के शीतला चौक पहुंची तो इस दौरान 16 साल की उम्र के बच्चे की कला को देखकर हैरत में पड़ गए। जब सत्यम से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि यह कला उसने दादा और अपने पिता से सीखी है। विगत तीन वर्षो से छोटे रूप में गणपति बप्पा की मिट्टी से मूर्तियां बना रहे हैं। खास बात यह है कि सत्यम का जन्मदिन भी 6 सितंबर को है जहां वह 16 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका है। महावीर न्यूज 29 की टीम ने उसे बधाई देते हुए सत्यम के उज्जवल भविष्य की कामना की है।













