उत्कृष्ट प्रदर्शन से मप्र टीम के लिए चयनित हुए मंडला के फुटबॉल खिलाड़ी

  • उत्कृष्ट प्रदर्शन से मप्र टीम के लिए चयनित हुए मंडला के फुटबॉल खिलाड़ी
  • मप्र टीम में मंडला डीएफए के खिलाडिय़ों का चयन
  • 10 बालक, 10 बालिका सब जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में करेंगे सहभागिता

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिला के 10 बालक और 10 बालिकाएं सब जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2024-25 के लिए चयनित किए गए हैं। यह आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के लिए गर्व की बात है। मध्यप्रदेश फुटबॉल संघ के सचिव अमित रंजन देव के निर्देशन पर इन 10 बालकों ने जिला बालाघाट में आयोजित सेलेक्शन ट्रायल के बाद, विशेष शिविर में हिस्सा लिया था, जहाँ उन्होंने अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन क्षमता का परिचय दिया। वहीं 14 बालिकाओं ने जिला बड़वानी में आयोजित शिविर में हिस्सा लिया और उनमें से 10 बालिकाओं को मध्य प्रदेश टीम के लिए चुना गया है।

बताया गया कि अब ये बालक सब-जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने असम के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं बालिकाएं जिला नीमच मध्यप्रदेश में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगी। यह चयन खिलाडिय़ों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल कौशल का परिणाम है।

इनका हुआ चयन 

चयनित बालिकाओं में अंबिका धुर्वे, सोमनी धुर्वे, बिन्देश्वरी तेकाम, शांति धुर्वे, नीलम पुशाम, दुर्गेश्वरी विश्वकर्मा, भुवनेश्वरी विश्वकर्मा, श्रद्धा यादव, भुवनेश्वरी धुर्वे, माधुरी धुर्वे है। वहीं चयनित बालकों में अंकित धुर्वे, राजेन्द्र वाटे, लोकेश भारतीया, राजकुमार चिचाम, गोलू परते, रामदास गायग्वाल, मयंक कुमार विश्वकर्मा, कृष्णा धुर्वे, रोहित परते, पंकज मरावी चयनित हुए है।

खिलाडिय़ों को दी उज्जवल भविष्य की शुभकामना 

सभी चयनित खिलाडिय़ों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष डॉ. दिलीप शर्मा, फुटबॉल संघ सचिव अनिल सोनी, खेल अधिकारी रविन्द्र ठाकुर, मध्यप्रदेश फुटबॉल टीम कोच आशीष पिल्ले, जि़ला फुटबॉल संघ के सदस्य राजेश पाठक, भीष्म द्विवेदी, प्राचार्य मोहगांव स्कूल दीपक कछवाहा, प्रिया नाडकर्णी, सत्य नारायण अग्रवाल, सुनील सराफ, शैलेश दुबे, मतीन खान, पुरूषोत्तम उसराठे, समीर बाजपेयी, जावेद ख़ान, कैलाश राज, पंकज उसराठे, राजीव धुर्वे, कुशल भवेदी, पवन नंदा, देवेंद्र सरोते, प्रथम चौकसे, मूसवी हुसैन, अभिषेक यादव सभी ने बधाइयाँ दिये एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अब ये खिलाड़ी जिले का नाम रोशन करेंगे। स्पोर्ट्स के समस्त सदस्य एवं समस्त खेल प्रेमियों ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment