केक काटकर शिक्षकों को दिए उपहार

  • केक काटकर शिक्षकों को दिए उपहार
  • शिक्षक दिवस पर छात्रों ने शिक्षकों को दिए पौधे
  • सीएम राइज विद्यालय अंजनिया में मनाया शिक्षक दिवस
  • शालाओं में विविध गतिविधियां की गई आयोजित

मंडला महावीर न्यूज 29. 05 सितंबर का दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को लेकर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में धूमधाम से बच्चों के द्वारा गुरुजनों का सम्मान कर शिक्षक दिवस मनाया गया। अंजनिया के समस्त प्राइवेट और सरकारी विद्यालयों में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया है। विद्यार्थियों के द्वारा गुरुजनों के साथ केक काटकर इस खास दिन को यादगार बनाया है।

सीएम राइज विद्यालय अंजनिया में केजी वन से 12वीं तक के विद्यार्थियों द्वारा सर्वप्रथम अपनी अपनी कक्षाओं में साज सज्जा के साथ शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय में पदस्थ समस्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। जहां विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ केक काटकर उन्हें उपहार भेंट किया। इस दौरान विद्यालय प्राचार्य हेमंत कुमार राणा व विद्यालीयन स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस का महत्व बताते हुए डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।

बताया गया कि पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से सौंदर्य साक्षरता और शारीरिक साक्षरता जैसे कई विषयों को लेकर 21वीं सदी के कौशल पर आधारित गतिविधियां कराई। पिरामल फाउंडेशन के जिला समन्वयक प्रवीण देशमुख एवं शाला के इको क्लब प्रभारी लोकेश पटेल द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिसमें केजी वन से 12वीं तक के विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता करते हुए शिक्षकों को पौधे भेंट किए गए। इस आयोजन में शाला परिवार के समस्त शिक्षक गण एवं चतुर्थ श्रेणी स्टाफ ने अपना अहम योगदान दिया।

रिपोर्टर- गर्जेन्द्र पटेल, अंजनिया, मंडला ✍️

Leave a Comment