- जानकारी से सक्षम होंगी किशोरियां-डेहरिया
- पोषण दिवस पर उदिता कार्नर पुर्नस्थापना कार्यक्रम आयोजित
मंडला महावीर न्यूज 29. अधिकारों की समझ होना और अधिकार हासिल करना जीवन में हर दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, जानकारी जितनी बढ़ेगी किशोरिया उतनी सक्षम होगीं, यह उक्त उदगार सत्यनारायण डेहरिया जिला समन्वयक आवाज मंडला ने ग्राम सरही में आयोजित कार्यक्रम में बोले। इन्होंने कहा कि आज शासन हर स्तर से प्रयास कर रहा है कि अपने हर अधिकार को समझे, हम पोषण की बात करते है तो इसका दूसरा पहलू अधिकारों से ही जुड़ता है, हम जब बाल अधिकारों की बात करते है तो यह सीमित नहीं है, आज हम मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के विषय में एक कार्यक्रम के माध्यम से एक संदेश समुदाय को देने का प्रयास करें।
हर मां की यह जिम्मेदारी है कि वह अपनी किशोरी बेटी को इस विषय पर जानकारी देकर सक्षम करें, जिससे उसकी एक बेहतर तैयारी हो सके, आज आपके ग्राम में आवाज जनकल्याण समिति के एक छोटे से प्रयास से उदिता कार्नर की पुनर्स्थापना का काम किया जा रहा है जिसका उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन पर बेटियों की जानकारी बढ़ाना ही नहीं है बल्कि उनके जीवन के अधिकार पर समझ बनाना भी है लेकिन इसके संचालन की जिम्मेदारी किशोरी समूह को देकर किशोरियों के लिए जवाबदेही भी सुनिश्चित करना है,यह एक मंच होगा जहां किशोरियां एक साथ बैठेंगी और पेड बैंक की गतिविधियों का संचालन भी करेंगी और हिसाब भी रखेगीं।
किशोरियों की समझ बने और हो जागरूक
किशोरियों के बीच अलग अलग गतिविधियों से न केवल स्वास्थय अपितु कानूनी रूप से भी सक्षम बनाया जाएगा ताकि किशोरियों की अधिकारों के प्रति समझ बने और वे जागरूक हो सके, आज किशोरी शिक्षित होने के बाद पलायन के लिए मजबूर है जानकारी के अभाव में वे कभी गलत कदम भी उठा लेती है और न चाहते हुए भी वे मानव दुर्व्यापार के कुचक्र में फंस जाती है, जहां से निकल पाना उनके लिए संभव नही हो पाता जैसे तैसे वापस आ भी गई तो समाज उन्हे मूल रूप में नहीं अपनाता। किशोरियों की हर दृष्टि से सुरक्षा आवश्यक है स्वयं किशोरी के लिए भी और समाज के लिए भी, किशोरियों को इस मंच से अधिकाधिक मजबूती मिलेगी।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में ब्लाक समन्वयक आकाश झारिया, पीएलएफ पुष्पा यादव, कृष्णा झारिया, अनुसुईया धुर्वे, महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक शिप्रा गोस्वामी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनिता धुर्वे, अमरबती केराम, सुनीता कुंभरे, देवबती यादव, आशा कार्यकर्ता भागवती मरावी मौजूद रही।













