- जल्द करें स्कूल, कॉलजों की समस्याओं का निराकरण
- प्रेसवार्ता में कहां समाधान नहीं होने पर अभाविप करेगा आंदोलन
मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले में शिक्षा का स्तर कही ना कही कम होता प्रतीत हो रहा है। अनेको प्रकार की अनियमिताएं शिक्षा के क्षेत्र में देखने को मिल रही है, इन सभी विषयों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडला जिले भर में हमेशा से ही आवाज उठाती आई है। विद्यार्थी परिषद कभी ज्ञापन के माध्यम से तो प्रदर्शन के माध्यम से सदैव ही संबंधित अधिकारी डीओ, एसी, कलेक्टर वा शासन प्रशासन को समस्याओं और अनियमित्ताओं से अवगत कराया है लेकिन आज दिनांक तक कोई भी समस्या का समाधान नही हुआ है।
बताया गया कि जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में लगातार अनियमितताएं देखने मिल रही हैं। सभी विद्यालय में कही शौचालय की कमी, कही शिक्षक की कमी, कही नारी सुरक्षा की कमी, समय से कक्षा का न लगना, सभी विधालय में प्राचार्य का समय से उपस्थित न होना, छात्रावास में भी अन्य प्रकार की समस्याएं सामने आ रही है। नियमित रूप से भोजन न दिया जाना छात्रों के साथ र्दुव्यवहार करना, भेदभाव की दृष्टि से मानसिक रूप से प्रताडि़त करने समेत प्राइवेट स्कूलों में भी बहुत सी समस्याएं सामने आ रही है। इसके साथ ही कोचिंग संस्थानों में भी बहुत सी समस्या सामने आई है। वहीं स्कूलों में फीस वृद्धि, बिना किसी अनुमति के कोचिंग संस्थानों को संचालित करना एवं उसमें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ना होने को लेकर विद्यार्थी परिषद अनेकों बार ज्ञापन प्रदर्शन करके शासन प्रशासन को अवगत कराया है, लेकिन समाधान नहीं हो सका।
समस्याओं से घिरे है जिले के शैक्षणिक संस्थान
विद्यार्थी परिषद का कहना है कि हम मंडला जिले की तहसीलों की बात करें तो नैनपुर नगर में 20 वर्षों से एमएससी के विद्यार्थियों के लिए विद्यार्थी परिषद लगातार आंदोलन प्रदर्शन कर रहा है, सभी विद्यालय, महाविद्यालय में नियमित प्राचार्य की कमी, मंडला नगर के कन्या महाविद्यालय में पीजी कोर्स की कमी, सभी विद्यालयों में नियमित रूप से क्रीड़ा की कक्षाएं लगाकर छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा के लिए नए-नए आयाम न सिखाया जाना, बिछिया नगर के महाविद्यालय में पीजी कोर्स की कमी, अंजनिया नगर व अन्य नगर के महाविद्यालय में जर्जर भवन एवं नवीन बिल्डिंग निर्माण में धीमी गति, तहसील निवास के महाविद्यालय में विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्थाएं एवं क्लास रूम की कमी ऐसी अन्य को समस्याओं को लेकर विद्यार्थी परिषद पत्रकार वार्ता के माध्यम से अवगत कराया है। विद्यार्थी परिषद का कहना है कि ऐसा ही चलता रहा तो कुछ ही दिनों में शासन प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा, इसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।










