साक्षी धाम में दक्षिणमुखी हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा

  • साक्षी धाम में की गई दक्षिणमुखी हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा
  • भंडारे के बाद किया गया पौधारोपण
  • ग्राम पडारपानी में साक्षी सेवा फॉउंडेशन ने आयोजित किया दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम

मंडला महावीर न्यूज 29. निवास क्षेत्र के ग्राम पडारपानी में साक्षी सेवा फॉउंडेशन के तत्वाधान में साक्षी धाम में स्थापित दक्षिण मुखी संकट मोचन हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा की गई। बताया गया कि संस्था द्वारा दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम पूरे विधी विधान से किये गए। जिसमें श्री हनुमान महाराज का पूजन, अर्चन, वास, शोभायात्रा, अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद भंडारे के साथ इसका समापन किया गया।

बताया गया संस्था द्वारा विगत 8 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था द्वारा साक्षी आरोग्यम नाम से अस्पताल का भी निर्माण निवास में कराया जा रहा है जो जनसाधारण के लिए अत्यधिक उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पनागर जबलपुर विधायक सुशील इंदु तिवारी, मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, निवास विधायक चैन सिंह बरकड़े, जनपद पंचायत निवास अध्यक्ष मंजू कुलस्ते, पूर्व विधायक संजय यादव, जबलपुर से कांग्रेस अध्यक्ष सौरव नाटी शर्मा, भाजपा नेता यतींद्र मोहन विश्वकर्मा, अशोक बढग़ैया, राकेश रजक, कांग्रेस नेता विवेक अवस्थी समेत अन्य समाजसेवी, ग्रामीणजन मौजूद रहे।

उपस्थित अतिथियों और समाजसेवियों द्वारा नवग्रह वाटिका मेंवृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के आयोजन मंडल में डॉ बद्री प्रसाद, अमित जैन, सीए पीयूष दीक्षित, रमाकांत वाराणसी, सीए पंकज गुप्ता, पीयूष गुप्ता, डॉ रोहित बुधराजा, सीए हिमांशु शर्मा, अनुग्रह जैन, डॉ विशाल कालिया, अधिवक्ता गौरव तिवारी, आनन्द सिंह परिहार एवं समस्त साक्षी सेवा फॉउंडेशन परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे

Leave a Comment