उडऩदस्ता के नाम पर वाहन चालकों से वसूली

  • उडऩदस्ता के नाम पर वाहन चालकों से वसूली
  • जिले में जारी है परिवहन विभाग की अवैध वसूली
  • ट्रक चालकों ने खदेड़ा कर्मचारियों को सोशल मीडिया वीडियो हुआ वायरल
  • ट्रक चालकों, ग्रामीणों और अधिकारी, कर्मचारियों के बीच गहमा गहमी
  • अंतर्राज्यीय सीमाओं पर जाँच चौकियां व नाके बंद

मंडला महावीर न्यूज 29. अंतर्राज्यीय सीमा से चैक पोस्ट हटाकर सरकार ने अखबारों में तो सुर्खिया हासिल कर ली है, किन्तु वही जिले में पदस्थ अधिकारियों द्वारा यह बताया जा रहा है कि चैक पोस्ट की जगह उडऩदस्ता टीम अब जबलपुर कवर्धा मार्ग पर कार्य करेगी। यह तो वही ढांक के तीन पांत की कहानी समझ आ रही है कि एक तरफ सरकार वाहन मालिकों को अखबारों में सुर्खियां बटोरने के लिए चैक पोस्ट खत्म कर रही है, तो जिले में बैठे परिवहन अधिकारी अब उडऩदस्ता के नाम से वसूली जस की तस कर रहे है।

गत दिवस ऐसा ही एक मामला सुर्खियों में आया है, लेकिन जिले के आलाधिकारी इस पर अपनी गेंद दूसरे पाले में उछाल रहे है। जबकि शासन ने स्पष्ट आदेश जारी किये थे कि प्राईवेट कर्मी परिवहन के अतंर्गत कार्य नहीं करेगे, बावजूद इसके आदिवासी जिले में इसका शोषण नहीं रूक रहा है। हमारे संवाददाता द्वारा जारी वीडियो व सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो के बाद यह स्पष्ट समझ में आ रहे है कि जिले के आला अधिकारियों को गुमराह कर शासन को गलत जानकारी प्रस्तुत कर रहे है।

जानकारी अनुसार मंडला जिले में ट्रक चालकों व ग्रामीणों द्वारा परिवहन विभाग के कुछ कर्मचारियों के साथ गहमा गहमी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रखा सरकारी वाहन और कर्मचारी परिवहन विभाग कार्यालय मंडला के बताए जा रहें है। हालांकि हम इसकी पुष्टी नही करतें है। ट्रक चालकों व ग्रामीणों का आरोप है परिवहन कार्यालय मंडला के कुछ कर्मचारी खाकी व सादा वर्दी के साथ प्राईवेट कर्मचारियों को साथ ले वाहन क्रमांक एमपी 04 टीबी 4124 जिस पर आरटीओ चैक पॉइंट मंडला वन लिखा है के माध्यम से पाडुतला जिला बालाघाट में जाकर ट्रक वालो को रोक कर अवैध बसूली कर रहे थे। जबकि मप्र सरकार ने अंतर्राज्यीय सीमाओं पर संचालित परिवहन जांच चौकियों का संचालन एक जुलाई से बंद कर दिया है। बावजूद इसके परिवहन कार्यालय मंडला के कुछ कर्मचारी ट्रक वालों से 500 रूपए से दो हजार रूपए तक की वसूली कर रहे थे। जिसके चलते ट्रक चालकों और अधिकारी, कर्मचारियों के बीच गहमा गहमी का माहौल देखा गया है।

बताया गया कि उक्त कर्मचारियों की अवैध बसूली से पाडुतला के ग्रामीण भी काफी परेशान थे। जिसकी वजह से ट्रक चालकों सहित ग्रामीणों ने परिवहन विभाग के कर्मचारियों को खरीखोटी तो सुनाई ही साथ ही काफी दूर तक या कहें कि जिले की सीमा तक खदेड़ कर आए है। अब सवाल यह उठता है जब मप्र सरकार पिछली एक जुलाई से अंतर्राज्यीय सीमाओं पर जाँच चौकियों व नाकों को बंद कर चुकी है तो ये लोग अवैध बसूली क्यों कर रहें। इस वीडियो के सामने आने के बाद क्या परिवहन विभाग के अधिकारी उक्त कर्मचारियों पर कार्यवाही करेगें या फिर हमेशा की तरह अभय दान देकर छोड़ देंगे।

इनका कहना है

वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है, जांच जारी है, कार्रवाई के बाद मीडिया को अवगत कराया जाएगा।
श्रीमति रमा दुबे, जिला परिवहन अधिकारी, मंडला

Leave a Comment