- धरती को हरा भरा करने दे अपना महत्वपूर्ण योगदान
- आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देने करना होगा सामूहिक प्रयास
- प्रस्फुटन समिति बम्हनीबंजर ने ग्राम जहरमऊ हाईस्कूल के तालाब की मेढ़ में किया पौधारोपण
मंडला महावीर न्यूज 29. मप्र जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समिति बम्हनी बंजर ने ग्राम जहरमऊ के हाई स्कूल में तालाब के मेढ़ पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत पीपल और बरगद के पौधों का रोपण किया है। मप्र जन अभियान परिषद प्रस्फुटन समिति बम्हनी बंजर के सचिव गौरव कुमार हरदहा ने बताया कि प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधारोपण एवं उनका संरक्षण करना आवश्यक है। भारतीय संस्कृति में भी पौधारोपण का अत्यधिक महत्व है। पृथ्वी के बढ़ते हुए तापमान से बचने और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देने के लिए हमें मिलकर सामूहिक प्रयास करना होंगे।
बताया गया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण के हित और संरक्षण के लिए राज्य शासन की अनूठी पहल है। पौधारोपण कार्यक्रम के तहत प्रस्फुटन समितियां, स्कूल, कॉलेज, पंचायत परिषद से जुड़े स्वैच्छिक संगठन इस पुनीत कार्य में अपने अपने ग्रामों में अधिक से अधिक पौधारोपण करके धरती को हरा भरा करने के लिए आगे आने की अपील के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आग्रह किया है। कार्यक्रम के अंत में सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में हाई स्कूल के समस्त स्टाफ, छात्र, ग्राम विकास प्रस्फुटन बम्हनी बंजर समिति के अध्यक्ष महेंद्र चंद्रोल, सचिव गौरव कुमार हरदहा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समित के सदस्य शामिल रहे।










