- अंर्तराष्ट्रीय कराते स्पर्धा के लिए नगर के 11 खिलाड़ी कर्नाटक रवाना
- कर्नाटक के मंगलोर में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व
मंडला महावीर न्यूज 29. अंर्तराष्ट्रीय कराते स्पर्धा के लिए जिले से चयनित 11 खिलाड़ी 6 से 8 सितंबर तक कर्नाटक के मंगलोर में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मध्यप्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसियेशन के अध्यक्ष हंशी राजेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में खिलाडिय़ो को शामिल कराया जाएगा।
चयनित खिलाडिय़ो में श्रुति दीक्षित, दीपाली उईके, गरिमा उईके, रचना मिश्रा, आराधना मिश्रा, दिशा यादव, महिमा विश्वकर्मा, रीतिक मरकम, लक्ष्मी नंदा, मोहित नंदा, राजाराम साहू शामिल है। इसके साथ ही कराते कोच त्रिलोक चंद डोंगरे, आदित्य धुर्वे और निशांत सीसोदिये टीम नैनपुर से रवाना हुए।
Post Views: 319










