गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने गोद ग्राम में किया वृक्षारोपण

  • गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने गोद ग्राम में किया वृक्षारोपण
    जल संरक्षण, स्वच्छता के लिए किया जागरूक

मंडला महावीर न्यूज 29. शासकीय जेएमसी गर्ल्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं ने प्राचार्य प्रो शरद नारायण खरे के मार्गदर्शन व कार्यक्रम अधिकारी विजया श्याम के संयोजन व ग्रंथपाल डीके रोहितास के विशेष सहयोग में गोदग्राम चटुआमार में साफ-सफाई कर वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान ग्रामवासियों को स्वच्छता व वृक्षारोपण के महत्व से अवगत कराया। ग्रामीणों को स्वास्थ्य चेतना प्रदान की गई। ग्रामीणों को जल संरक्षण की बुनियादी जानकारी दी गई।

प्राचार्य प्रो (डॉ) शरद नारायण खरे ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग, मप्र शासन के निर्देश पर प्रत्येक महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा जिस ग्राम को गोद लिया गया है, वहां वृक्षारोपण किया गया। जल-संरक्षण, स्वच्छता ,स्वास्थ्य संरक्षण व शासकीय योजनाओं के संबंध में वहां जाकर समय-समय पर जागरूकता के लिए काम किया जाता है।

Leave a Comment