- घायलों को डॉयल 100 की तत्काल मिली मदद
- सवारी ऑटो के पलट जाने से घायल हुई थी 05 महिलाएँ
- डायल 100 के जवानों ने पहुँचाया अस्पताल
मंडला महावीर न्यूज 29. जिला मंडला के थाना बम्हनी क्षेत्र में घटिया गाँव के पास एक ऑटो पलट गया था, जिसमें 05 महिलाएँ घायल हो गई थी। जिन्हें पुलिस सहायता की आवश्यकता थी। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल 100 भोपाल को प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर तत्काल बम्हनी थाना क्षेत्र में तैनात डायल 100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल 112/100 स्टाफ आरक्षक धीरेंद्र तेकाम पायलेट रत्नेश दुबे ने घटना स्थल पहुंचे।
घटना स्थल पर सवारी ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 05 महिलाएँ घायल हो गई थी। डायल 112, 100 जवानों ने सभी घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बम्हनी पहुँचाया गया।
Post Views: 226












