- बालक, बालिका वर्ग ने दिखाए कुश्ती के दाव पेंच
- राष्ट्रीय खेल दिवस पर कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित
- विजेता पहलवानों को बादाम व ट्रॉफी से किया सम्मानित
मंडला महावीर न्यूज 29. श्री बजरंग व्यायाम शाला अखाड़ा प्रबंधन समिति द्वारा बजरंग कुश्ती अकादमी मंडला में खेल दिवस के अवसर पर कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें मंडला जिले के पहलवानों ने हिस्सा लिया और अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता करते हुए अंकित सिंधिया ने बताया कि कुश्ती बालक और बालिका दोनों वर्ग में आयोजित की गई। बालक वर्ग सीनियर में विजेता युवराज सिंधिया व उपविजेता आयुष बिलैया रहे। बालक जूनियर वर्ग में विजेता विकास आर्मो व उपविजेता सागर चौधरी रहे।
आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में वसुंधरा परते विजेता व उपविजेता नम्रता बिलैया रही। विजेता पहलवानों को बादाम एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पार्षद नरेश सिंधिया, शेखर सिंधिया, भूपेंद्र गुप्ता, महेश सिंधिया, बल्लू झरिया, केके तिवारी, राकेश पटेल, संदीप कछवाहा, संदीप सिंधिया, राजेंद्र परते, योगेश कछवाहा, राहुल श्रीवास, अनुराग सिंधिया उपस्थित रहे। कोच वाजिद पहलवान, एनईएस कुश्ती कोच वाशु सिंधिया, कोच सतीश मरकाम द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजित कराया गया।











