- उद्देश्य-विश्व कल्याण के लिए हिन्दू शक्ति खड़ी हो
- निवास प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद ने मनाया 60वां स्थापना दिवस
- सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
मंडला महावीर न्यूज 29. निवास प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद मण्डला के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सरस्वती शिशु मंदिर में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के अवसर पर 1964 में स्थापित विश्व हिन्दू परिषद का यह 60वां स्थापना दिवस है जिसे पूरे विश्व में भव्यता से मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम पर पदाधिकारी राघवेंद्र पटेल, विभाग संयोजक, रेनू (शिरीन) कछवाहा विश्व हिंदू परिषद जिला गौ रक्षा प्रमुख, योगेश कछवाहा, अरविंद पांडे विभाग प्रमुख ,सुनील धर दिवेदी,सुदीप तिवारी,विमल धर दिवेदी, एलपी झरिया, वीरेंद्र धर दिवेदी, राजेश सिंगरोरे, बलराम यादव, सुलक्षण दिवेदी की उपस्थित में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सर्वप्रथम भगवान श्रीराम, भारत माता एवं मां सरस्वती के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वालित किया गया। उपस्थित अतिथियों का तिलक लगाकर कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया। इस अवसर पर बताया गया की विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ पर्व पर भारत की संत शक्ति के आशीर्वाद के साथ हुआ था। विहिप का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, हिंदू धर्म की रक्षा करना, और समाज की सेवा करना है।
विश्व हिन्दू परिषद अपने जन्म के 60 वर्ष पूरे कर रहा है। आज विश्व हिन्दू परिषद के 60 वर्ष पूरे हुए हैं। जिस पर पूरे विश्व भर में विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। विश्व के कल्याण के लिये हिन्दू शक्ति खड़ी हो इस उद्देश्य के लिये 29 अगस्त कृष्ण जन्माष्टमी के दिन 1964 में मुम्बई के सान्दीपनी आश्रम में चारों शंकराचार्य देश के सैकड़ों सन्त एवं गणमान्य लोगों ने विश्व हिन्दू परिषद की नींव रखी थी।
भारत के लाखों गांवों और कस्बों में विहिप को एक मजबूत, प्रभावी, स्थायी, और लगातार बढ़ते हुए संगठन के रूप में देखा जा रहा है। दुनिया भर में हिंदू गतिविधियों में वृद्धि के साथ, एक मजबूत और आत्मविश्वासी हिंदू संगठन धीरे-धीरे आकार ले रहा है और भी विस्तृत जानकारी पदाधिकारियों के द्वारा दी गई वही कार्यक्रम समापन के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया।











