मटकी फोड़ के साथ हुए संगीतमय भजन और नृत्य की प्रस्तुति

  • मटकी फोड़ के साथ हुए संगीतमय भजन और नृत्य की प्रस्तुति
  • अभाविप नैनपुर ने शासकीय नवीन हाई स्कूल नैनपुर में मनाया जन्माष्टमी पर्व

मंडला महावीर न्यूज 29. हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के उद्घोष के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई नैनपुर द्वारा खेलों भारत गतिविधी के अंतर्गत शासकीय नवीन हाई स्कूल नैनपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्य रूप से अभाविप विभाग संयोजक प्रवीण छोटे ठाकुर उपस्थित रहें। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय परिवार की ओर से बच्चो द्वारा झांकी में अधिष्ठित श्री कृष्ण व राधा जी और विद्यालय की छात्राओ द्वारा पूजा अर्चना व संगीतमय भजन व शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

इसके बाद शाला प्रांगण में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। बारी बारी से विद्यार्थी मटकी फोडऩे आए। अंतत: अमन मसराम कक्षा 11 के छात्र ने भगवान श्री कृष्ण जी की मटकी फोड़ कर प्रतियोगिता का समापन किया। अंत में मटकी फोड़ विजेता वा नन्हे राधाकृष्ण को विधार्थी परिषद व शाला परिवार द्वारा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment