- महाविद्यालय के 47 छात्रों के बनाए लर्निंग लायसेंस
- मंडला आरटीओ ने लगाया बम्हनी महाविद्यालय में लर्निंग लायसेंस शिविर
मंडला महावीर न्यूज 29. शासकीय कला महाविद्यालय बम्हनी बंजर मंडला में लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में छात्र छात्राओं में लर्निंग लायसेस शिविर को लेकर अत्यंत उत्साह देखा गया। आयोजित शिविर परिवहन आयुक्त मप्र ग्वालियर एवं कलेक्टर मंडला के निर्देशन में यातायात जागरूकता के लिए परिवहन विभाग मंडला द्वारा आयोजित किया गया।
बताया गया कि आयोजित शिविर में महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती तरूणा नेमा, प्रोफेसर विवेक जायसवाल एवं स्टाफ के सहयोग से महाविद्यालय में अध्ययनरत 47 छात्र-छात्राओं के लर्निंग लायसेंस बनाये गये। शिविर में विद्यार्थियों को यातायात नियमों, यातायात संकेतो की जानकारी दी गई। इसके साथ ही मोटरसाईकिल चलाते समय हेलमेट पहनने एवं कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की उपयोगिता बताई। शिविर में महाविद्यालय के स्टाफ एवं परिवहन कार्यालय मंडला का स्टाफ उपस्थित रहा।










