- निवास में जबलपुर के कलाकारों ने दी भजनों के साथ झांकी की प्रस्तुति
- निवास विधायक भी भजनों में थिरके
- निवास नगर के यज्ञ शाला परिसर में आयोजित हुआ जन्माष्टमी पर्व पर कार्यक्रम
मंडला महावीर न्यूज 29. श्री कृष्ण जन्माष्टमी में निवास मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में विविध आयोजन किए गए। निवास नगर के यज्ञ शाला परिसर में विशाल जागरण की प्रस्तुति दी गईं। जिसमें जबलपुर के मां भगवती जागरण गु्रप के विनोद साहू, अनिल बघेल, मीनू सूर्यवंशी और महाराष्ट्र गोंदिया के आशीष ठाकरे सहित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार भजनों की प्रस्तुति दी।

आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति के दौरान मनोहक राधा कृष्ण की झांकी के साथ कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इस दौरान निवास विधायक चैन सिंह वरकड़े भी धार्मिक भजनों पर श्रद्धालुओं के साथ झूमते नजर आए। वेद प्रकाश कुलस्ते सहित अन्य लोगो ने भी खूब आनंद उठाया। आयोजित कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा। कार्यक्रम में महाप्रसाद का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी अंकित यादव द्वारा आभार व्यक्त किया गया।











