- तार चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
- वन विभाग के वायर बेड फेंसिंग तार किये थे चोरी
- थाना मोहगांव पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
मंडला महावीर न्यूज 29. वन परिक्षेत्र वन थाना मोहगांव में विगत दिवस 22 अगस्त को 6 बंडल वायर बेड फेंसिंग तार अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। फेसिंग तार चोरी की शिकायत वन विभाग ने मोहगांव थाने में दर्ज कराई। थाना मोहगांव पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बताया गया कि थाना प्रभारी मोहगांव निरीक्षक क्रांति कुमार ब्रह्मे द्वारा थाना स्तर पर विवेचना के दौरान आरोपियों के संबंध में पतासाजी के लिए टीम का गठन किया गया। थाना मोहगांव में पदस्थ उपनिरीक्षक नंद श्याम धुर्वे, प्रधान आरक्षक माखन वरकडे, आरक्षक आशीष तेकाम द्वारा अज्ञात आरोपियों की तालाश शुरू की गई। पतासाजी के दौरान उक्त दोनों आरोपी मोहगांव पुलिस की गिरफ्त में आ गए। आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गये 06 बंडल वायर बेड फेंसिंग तार कीमती 18 हजार रुपए की बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।










