- बहन को लेने जा रहा भाई बाइक सहित नाला में बहा
- ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बचाया
मंडला महावीर न्यूज 29. रक्षा बंधन का पर्व मनाने के लिए अपनी बहन को उसके ससुराल लाने के लिए निकला भाई नाला के तेज बहाव में बाइक सहित बह गया। युवक को तैरना आता था, जिसके कारण युवक 200 मीटर दूर बीच नाला में एक झाड़ी पकड़ कर ठहर गया। जिससे उसकी जान बच गई। युवक को बीच नाला में देखकर ग्रामीणों ने मदद के लिए आगे बढ़े और ग्रामीणों की मदद से युवक को सुरक्षित निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम डिठोरी से नगर नैनपुर को जोडऩे वाला ग्राम पंचायत बंधा का नाला बारिश के चलते ऊपान में रहा। रविवार की दोपहर 12 बजे ग्राम बैंहगा थाना क्षेत्र महाराज पुर निवासी धीरज मरावी अपनी बहन को लेने रेलवे स्टेशन नैनपुर जा रहा था। बंधा नाला क्षेत्र में पानी ज्यादा गिरा तो पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। लेकिन देरी ना हो इसलिए धीरज जोखिम उठाते हुए पुल पार करने के लिए निकल गया, लेकिन बीच पुल में तेज बाहव के कारण धीरज अनियंत्रित हो गया और बाइक सहित पानी में बह गया। कुछ दूरी में बहने के बाद एक झाड़ी पकड़ ली। आसपास मौजूद लोगों ने अन्य ग्रामीणों की मदद से धीरज को सुरिक्षित निकलने में सफलता प्राप्त की।










