- नवागत कलेक्टर सोमेश से ट्वेटा के पदाधिकारियों ने की भेंट
- रिटायर्ड कर्मचारियों के स्वत्वो का तुरन्त होगा भुगतान, विभाग करेगा सम्मान
मंडला महावीर न्यूज 29. जिले में 31 जुलाई को रिटायर्ड शिक्षकों के सम्मान कार्यक्रम के बाद ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी ने प्रदेश अध्यक्ष डीके सिंगौर की अगुवाई में नवागत कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा से मुलाकात की। संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा का कॉपी पेन भेंट कर अभिनंदन किया साथ ही स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
कलेक्टर ने संगठन के पदाधिकारियों से बहुत ही सौहाद्रपूर्ण चर्चा की। एसोसिएशन के पदाधिकरियों ने रिटायर्ड शिक्षकों के स्वत्वो के भुगतान और विलंब से पीपीओ जारी होने का मामला उठाया और बताया की डीडीओ के द्वारा प्रकरण विलंब से भेजे जाते हैं और पेंशन में विलंब होता है। कलेक्टर तुरन्त जिला कोषालय अधिकारी और जिला पेंशन अधिकारी को तलब किए और निर्देश दिए कि निर्धारित समय में पीपीओ जारी करें समस्त स्वत्वो का भुगतान भी समयावधि में करें। महीने के अंत में रिटायर्ड शिक्षकों को विभाग के अधिकारियों के द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाए।
जुलाई में रिटायर्ड शिक्षकों के प्रकरण समय से पूर्ण करने का प्रयास करें,अगस्त माह के रिटायर्ड शिक्षकों के पेंशन प्रकरण में यदि हिला हवाली हुई तो कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के बाद पेंशन और स्वत्वो का भुगतान उनका अधिकार है जो उन्हें समय में प्राप्त होना चाहिए।एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर द्वारा पेंशनर्स के सम्बन्ध में लिए गए इस त्वरित निर्णय पर उनका आभार व्यक्त किया कलेक्टर ने एसोसिएशन से कहा कि यदि कोई इश्यू आता है तो अवगत कराएं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसोसिएशन का वार्षिक कैलेंडर भेंट करते हुए एसोसिएशन की गतिविधियों से अवगत कराया और बताया कि एसोसिएशन अपने नाम में जुड़े वेलफेयर शब्द को सार्थक करने का सदैव प्रयास करता है।
कलेक्टर से मुलाकात करने वाले पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष महिला विंग श्रीमती मीना साहू, जिला अध्यक्ष दिलीप मरावी, जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सरिता सिंग, ब्लॉक अध्यक्ष नारायण गंज कमलेश मरावी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहगांव लोक सिंह पदम,ब्लॉक अध्यक्ष बिछिया सुरजीत पटेल, मंडला कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष भजन गवले, तहसील अध्यक्ष बिछिया पूजा डोंगरे , महिला विंग से मानकली मलगाम, नारायणगंज से प्रफुल्ल डोंगरे और दिनेश सैयाम थे।












