भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन

  • भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन
  • रक्षा बंधन में राखी बंधने का मुहूर्त दोपहर बाद से रात्रि 09 बजे तक

मंडला महावीर न्यूज 29. रक्षाबंधन पर्व हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधते हुए उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई बहन को उपहार देकर हमेशा उसकी रक्षा करने का संकल्प लेता है। रक्षाबंधन हर वर्ष श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। 19 अगस्त को इस बार राखी बांधने का मुहूर्त दोपहर 02.02 से रात्रि 09.05 तक है। रविवार सोमवार की रात्रि 2.26 तक चौदस रहेगा, इसके बाद पूर्णिमा प्रारंभ होगी। इसके साथ ही इस वर्ष रक्षाबंधन पर 3 शुभ योग बन रहे हैं। रक्षाबंधन के दिन शोभन योग पूरे दिन रहेगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग प्रात 05.53 से 08.10 तक है और रवि योग प्रात: 05.53 से 08.10 एएम तक है।

पंचांग के अनुसार भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर वर्ष श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है और अबकी बार 19 अगस्त 2024, सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।

पूर्णिमा तिथि :

19 अगस्त सोमवार को पूर्णिमा तिथि सूर्योदय से रात्रि 11.56 तक व्याप्त रहेगी।

भद्रा समय :

19 अगस्त, सोमवार के दिन भद्रा प्रात: सूर्योदय से दोपहर 01.35 तक रहेगी।

इस दिन मकर राशि में चंद्रमा होने के कारण भद्रा पाताल लोक में निवास करेगी, अत: पाताल लोक की भद्रा ज्यादा चिंता जनक नहीं मानी जाती।

शगुन/श्रवण पूजा (जिमाने) का समय :

19 अगस्त, सोमवार को शुभ का चौघडिय़ा सुबह 09:10 से सुबह 10.46 तक रहेगा और श्रेष्ठ शुभ अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.58 से दोपहर 12.50 तक रहेगा अत: इस समय के दौरान शगुन, श्रवण पूजा का कार्य किया जा सकता है।

रक्षाबंधन का समय/मुहूर्त :

19 अगस्त 2024, सोमवार
(दोपहर 02.02 से रात्रि 09.05 तक)

वैसे तो इस बार मकर राशि में चंद्रमा होने की वजह से भद्रा पाताल लोक में रहेगी और पाताल लोक की भद्रा ज्यादा चिंताजनक (अशुभ) नहीं मानी जाती। लेकिन फिर भी भद्रा दोपहर 01.35 पर समाप्त हो जाएगी उसके उपरांत आप राखी बांध सकते हैं।

राखी बांधने का मुहूर्त :

दोपहर 02.02 से रात्रि 09.05 तक
अवधि – लगभग 07 घंटे

रक्षा बंधन अपराह्न मुहूर्त :

दोपहर 02.02 से शाम 04.19 तक

रक्षा बंधन प्रदोष मुहूर्त :

शाम 06.56 से रात्रि 09.07 तक

शुभ समय चौघडिय़ा :

नीचे दिए गए तीनों चौघडिय़े का समय भी रक्षाबंधन के लिए शुभ है

चर का चौघडिय़ा :

दोपहर 02.02 से दोपहर 03.40 तक

लाभ का चौघडिय़ा :

दोपहर 03.40 से शाम 05.18 तक

अमृत चौघडिय़ा :

शाम 05.18 से शाम 06.56 तक

भाई बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन आप सभी के लिए मंगलमय रहें।

पं राम गोपाल शास्त्री, यज्ञाचार्य
नीलू महाराज वरदान आश्रम, अंजनिया

 

Leave a Comment