इनर व्हील क्लब के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को बांधा रक्षा सूत्र

  • इनर व्हील क्लब के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को बांधा रक्षा सूत्र
  • परंपरागत रूप से रक्षा सूत्र के साथ लिया बहनों की सुरक्षा का वचन

मंडला महावीर न्यूज 29. रक्षाबंधन के अवसर पर इनर व्हील क्लब मंडला मेकल के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा, इस अवसर पर परंपरागत रूप से आरती, पूजा एवं तिलक लगाकर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा एवं पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा एवं बहनों की रक्षा के लिए उनसे वचन लिया।


पुलिस अधीक्षक ने इनर व्हील क्लब के सदस्यों की सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता के लिए सराहना की एवं पुलिस विभाग से यथासंभव सहयोग के लिए आशान्वित किया। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब अध्यक्ष मोना जैन, सचिव श्रद्धा तपा, कोषाध्यक्ष रूबी तपा एवं आरती ब्रजपुरिया मौजूद रहे एवं पुलिस विभाग के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment